गिद्धौर: नाबालिग को तीन दिन तक रखने के आरोप में दंपती को पेड़ से बांधकर पीटा
Gidhaur, Chatra | Nov 11, 2026 वशिष्ठनगर-जोरी थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची को तीन दिन तक घर में रखने के आरोप में जमकर हंगामा हुआ। पुलिस की दबिश के बाद बच्ची को छोड़ा गया। घर पहुंचकर बच्ची ने परिजनों को आपबीती सुनाई तो गांव में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने सुनीता देवी और विकास ठाकुर को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और मारपीट की। सूचना पर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ