हरिद्वार: नगर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से पकड़े 5 संदिग्ध, एक तमंचा सहित एक पिस्टल; एक चाकू और ₹80 हजार नकद किए बरामद
कोतवाली पुलिस ने बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश में घूम रहे 5 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। खड़खड़ी में हरियाणा के सोनीपत निवासी मोहित, अमित और विकास के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा और ₹80 हजार बरामद किए जबकि अलकनंदा घाट से पकड़े गए यशवर्धन ठाकुर और विवेक राणा के कब्जे से एक पिस्टल और एक चाकू बरामद हुए हैं।