हरिद्वार: हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाकर अलग-अलग क्षेत्रों से 4 शराब तस्कर किए गिरफ्तार, देसी शराब के 176 पव्वे किए बरामद
हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने आज शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर अलग-अलग क्षेत्रों से चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। चारों तस्करों के कब्जे से देसी शराब के 176 पव्वे बरामद किए हैं। चारों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कर आज ही कोर्ट में पेश किया गया है।