हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने तीन स्मैक तस्करों के खिलाफ की गैंगस्टर की कार्रवाई, SSP ने दी जानकारी
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई में तेजी लाते हुए तीन स्मैक तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। तीनों की धरपकड़ में पुलिस जुट गई है। SSP परमेंद्र डोभाल के अनुसार तीनों आरोपियों की संपत्ति चिन्हित कर अब जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। पंकज, भानु और अमित के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।