हरिद्वार: उधमसिंह नगर स्थित नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे के मुख्य सेवक की हत्या पर पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शोक व्यक्त किया
उधमसिंह नगर स्थित नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे के मुख्य सेवक तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया है। भूपतवाला स्थित स्वामी नारायण आश्रम पहुंचे त्रिवेंद सिंह रावत ने कहा कि किसी धर्म स्थल पर हत्या होना बेहद दुखद है।