हरिद्वार: लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर रहा था शख्स, सूचना मिलते ही ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने बेरियर नंबर 5 से किया गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने बेरियर-5 से अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम जगजीत सिंह है जो मूल रूप से पंजाब राज्य का निवासी है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक लाइसेंस पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और कारतूस के तीन खोखे भी बरामद किए हैं। आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया गया।