हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र से लड़ाई झगड़ा करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, CRPC 151 में किया चालान
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने आज क्षेत्र से लड़ाई झगड़ा करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ सीआरपीसी 151 में मुकदमा दर्ज किया गया और मुकदमा दर्ज करने के बाद तीनों आरोपियों को आज ही कोर्ट में पेश कर दिया गया। झगड़े की सूचना मिलते ही ज्वालापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी और समझाने बुझाने पर भी आरोपी नहीं माने थे।