तिरोड़ी: एसडीएम विजय सिंह यादव ने गांवों का भ्रमण किया, पटवारियों को रोजाना 40 से 50 रजिस्ट्री करने के निर्देश दिए
स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री कार्यों की प्रगति का निरीक्षण करने एसडीएम विजय सिंह यादव ने कटंगी विकासखंड के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने लक्ष्य के विरुद्ध कम प्रगति वाले गांवों में पहुंचकर संबंधित पटवारियों से कार्य की जानकारी ली और रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।