हैदरनगर: हैदरनगर में निशा भगत को श्रद्धांजलि, न्याय की मांग के साथ निकाला गया कैंडल मार्च
आदिवासी युवती निशा भगत को न्याय दिलाने एवं मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में बुधवार देर शाम 8 बजे हैदरनगर भाजपा मंडल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं कैंडल मार्च आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधीर सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।