हैदरनगर: मोकहर कला पंचायत सचिवालय में पुस्तकालय का उद्घाटन, युवाओं की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, शिक्षा को मिलेगा नया आयाम
हैदरनगर प्रखंड अंतर्गत पंचायत सचिवालय मोकहर कला में गुरुवार दोपहर 3 बजे मुखिया नाजमा खातून एवं रिजवान खान के द्वारा पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा गया।