हैदरनगर: महाशिवरात्रि पर इमामनगर बरेवा शिव मंदिर में लगा मेला, उमड़ी आस्था
हैदरनगर प्रखंड के प्राचीन शिव मंदिर इमामनगर बरेवा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से शाम चार बजे तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओ ने बाबा भोले शंकर के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं मनोकामना पूर्ति की कामना की। मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से भक्तिमय बना रहा।