हैदरनगर: धमतरी सड़क हादसे में हैदरनगर के जवान मुकेश कुमार की मौत, रानीदेवा गांव में मातम
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में हैदरनगर के रानीदेवा गांव निवासी 201 कोबरा बटालियन में तैनात जवान मुकेश कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव समेत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।