हैदरनगर: जलसहिया पेयजल की गुणवत्ता जांचेंगी, फील्ड टेस्टिंग किट उपलब्ध कराया गया
हैदरनगर प्रखंड के ग्रामीणों क्षेत्रों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में अब जलसहिया सक्रिय भूमिका निभाएंगी। प्रखंड वाश समन्वयक हरसू कुमार दयानिधि ने सोमवार दोपहर 4 बजे बताया कि बेहतर स्वास्थ्य एवं जलजनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर सभी जलसहियाओं को फील्ड टेस्टिंग किट उपलब्ध कराया गया।