चित्तौड़गढ़: अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश द्वारा चित्तौड़गढ़ जिला कारागृह का किया गया निरीक्षण
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं श्रीमान् महेन्द्र सिंह सिसोदिया अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), चित्तौड़गढ़ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री सुनील कुमार गोयल द्वारा आज दिनांक 23.05.2024 को जिला कारागृह, चित्तौड़गढ़ की व्यवस्था देखते हुए निरीक्षण किया गया।