चित्तौड़गढ़: कलेक्ट्रेट में संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ली बैठक
संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट चित्तौड़गढ़ के एकदिवसीय दौरे पर रहे। कलेक्ट्रेट के समिति कक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ में संभागीय आयुक्त ने बैठक की है। बैठक में पेयजल संबंधित ग्रीष्मकालीन आवश्यक कार्य, जल जीवन मिशन से संबंधित कार्य, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की स्थिति, मौसमी बीमारियों के संबंध में तैयारी आदि को लेकर चर्चा की है।