चित्तौड़गढ़: न्यू क्लॉथ मार्केट में ट्रांसपोर्ट दफ्तर से ₹50000 की नगदी चोरी की करतूत पूर्व कर्मचारी की निकली, वारदात CCTV में कैद
न्यू क्लॉथ मार्केट में एक ट्रांसपोर्ट दफ्तर से हुई करीब ₹50000 की चोरी की वारदात पूर्व कर्मचारी ने ही अंजाम दी थी। सीसीटीवी कैमरे में उसकी तस्वीर साफ नजर आ रही है । कोतवाली पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लोकेश कुमार जैन ने थाने में रिपोर्ट दी कि पूर्व कर्मचारी राहुल शटर खोलकर ऑफिस मे घुसा और वारदात अंजाम दे गया।