चित्तौड़गढ़: आशापुरा कॉलोनी में पारिवारिक विवाद के चलते मोर्चरी में बेटा छोड़ गया पिता का शव, 3 बेटियों ने दिया कंधा और मुखाग्नि
पारिवारिक विवाद के चलते बेटा पिता की लाश छोड़ गया। ऐसे में बेटियों ने न केवल अर्थी को कंधा दिया बल्कि मुखाग्नि देकर अपना फर्ज निभाया। यह कारुणिक दृश्य आज दोपहर बाद शहर की आशापुरा कॉलोनी में जिसने भी देखा उसकी आंखें भर आई। दरअसल, बुधवार शाम 80 वर्षीय भोपाल सिंह पुत्र सोहन सिंह का निधन हो गया। पता चला है कि बुधवार शाम तक वे अपने मकान से बाहर नहीं निकलेl