चित्तौड़गढ़: शिवलोक कॉलोनी में भोई समाज की बैठक हुई आयोजित, 25 मई को भोई समाज मनाएगा संत भीमा भोई की जयंती
चंद्रवंशी कहार भोई समाज युवा संस्थान के जिला सचिव भेरूलाल भोई ने बताया कि युवा संस्थान की जिला बैठक संत भीमा भोई पार्क,शिवलोक काॅलोनी में आयोजित की गई। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं की सर्व सहमति से जिला स्तर पर संत शिरोमणि भीमा भोई जयंती कार्यक्रम 25 मई को मनाना तय किया गया। कार्यक्रम में प्रातः संत भीमा भोई सर्किल पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण किया जाएगा ।