चित्तौड़गढ़: कपासन में गत दिनों ज्वेलरी की दुकान पर हुई चोरी के मामले में आरोपियों को किया गिरफ्तार: पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी
चित्तौड़गढ़ के कपासन मैं गत दिनों ज्वेलरी शॉप पर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि यह प्रोफेशनल गैंग का काम है। पुलिस ने सूत्र और सीसीटीवी की मदद से मामले में सफलता हासिल की है। चोरी की इस वारदात में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही चोरी किया गया 200 ग्राम सोना भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।