करछना: कैथी गांव से 35 लीटर अवैध कच्ची शराब व 1 बाइक के साथ 4 अभियुक्तों को करछना पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार
करछना थाना क्षेत्र अंतर्गत कैथी गांव में आबकारी आयुक्त प्रयागराज के निर्देशानुसार आबकारी विभाग की टीम व करछना पुलिस ने दबिश देकर अवैध रूप से कच्ची शराब को तैयार करने वाले लोगों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से 35 लीटर अवैध कच्ची शराब और एक बाइक के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है।