करछना: नैनी थाना समीप स्थित एक गेस्ट हाउस में बारात में गोली चलने से एक युवक घायल हो गया,आरोपी युवक को पुलिस हिरासत में लिया है
नैनी कोतवाली थाना के समीप स्थित एक गेस्ट हाउस में सोमवार की रात द्वार पूजा से पहले गोली चल जाने से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को लाइसेंसी बंदूक के साथ हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने बताया कि अभी तक मामले में किसी भी प्रकार की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।