करछना: कैथी गांव में आबकारी टीम द्वारा एक घर से 35 लीटर अवैध शराब व 1 बाइक के साथ 4 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण व विक्री के रोकथाम हेतु आबकारी आयुक्त के निर्देशन में जिला आबकारी प्रभारी प्रयागराज व टीम द्वारा करछना क्षेत्र के कैथी गांव स्थित एक घर में आकस्मिक दबिश दी गई इस दौरान घर के अंदर से 35 लीटर अवैध शराब एक बाईक के साथ चार अभियुक्त को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।