करछना: शक्ति नगर चाका में नवनिर्मित भवन में लगा वायरिंग की तार खींच कर उठा ले गए चोर सुबह होने पर फैली सनसनी।
नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के शक्तिनगर चाका चक में रवैया, जिगना, मिर्जापुर निवासी शंभू नाथ पुत्र भगवान दास जमीन खरीद कर घर बनवा रखा है। जिसका काम पूरा होने पर वायरिंग का काम किया जा रहा है। मंगलवार को वायरिंग का काम कर रहे मिस्त्री व मजदूर काम करने के बाद देर शाम को घर के लिए चले गए। उसी दरमियान देर रात चोरों ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर तार खींचकर उठा लें गए।