करछना: नैनी के एक मोहल्ले में युवती के साथ अश्लील हरकत करने व घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज
नैनी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में बेटी के साथ अश्लील हरकत करने का विरोध करना माता-पिता को भारी पड़ गया। दबंगों ने घर में घुसकर बीमार पिता और उसकी मां को जमकर मारा पीटा और अश्लील हरकत की। पीड़ित पिता की तहरीर पर नैनी पुलिस दो लोगों के खिलाफ छेड़खानी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।