करछना: मोहद्दीनपुर गांव में पति ने पत्नी को लाठी से मार कर किया घायल,मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर घूरपुर थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव में शराब के नशे में धुत होकर पति ने पत्नी को लाठी से मार कर घायल कर दिया सूचना पर पहुंचे महिला के मायके पक्ष के लोगों द्वारा महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया तथा पुलिस को मामले की सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल कर आरोपी की तलाश की जा रही है।