इटाढ़ी: शराब के लिए पैसे न देने पर मजदूर को पीटा, जेब से ₹2500 भी छीने
Itarhi, Buxar | Nov 12, 2026 नगर थाना क्षेत्र के मेन रोड स्थित स्टाइल बाजार के समीप शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर एक मजदूर की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। मारपीट में मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने उसकी जेब से 2500 रुपये भी छीन लिए। जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।