*बिहार विधान परिषद कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र 2026 के मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित*
भागलपुर, 07 अक्टूबर 2026।
बिहार विधान परिषद कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र 2026 के निर्वाचन के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के उद्देश्य से मतदान पदाधिकारियों यथा पीठासीन पदाधिकारी एवं प्रथम मतदान पदाधिकारी का प्रशिक्षण आज समीक्षा भवन, भागलपुर में प्रथम एवं द्वितीय पाली में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण नोडल पदाधिकारी की उपस्थिति में मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को मतदान दिवस से संबंधित प्रक्रियाओं, त्वरित संदर्भ सामग्री, मतपत्र अंकित करने के नियम, मतदान केंद्र के प्रबंधन एवं व्यवस्थाओं, मतदान दल के कार्य एवं दायित्व, मतदान समाप्ति की प्रक्रिया, मतपत्र लेखा एवं सीलिंग प्रक्रिया, कानूनी चेतावनियों तथा निर्वाचन से संबंधित विशेष नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानक निर्देशों एवं दिशा-निर्देशों का विशेष रूप से ध्यान रखा गया। प्रशिक्षुओं को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण का व्यावहारिक एवं प्रक्रियात्मक प्रशिक्षण प्रदान किया गया, ताकि मतदान दिवस पर सभी कार्य निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं के अनुरूप सुचारू रूप से संपादित किए जा सकें।
यह प्रशिक्षण वरीय नोडल पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त, जिला प्रशिक्षण कोषांग, भागलपुर के निर्देशानुसार दिया गया। प्रशिक्षण में नोडल पदाधिकारी-सह-जिला शिक्षा पदाधिकारी, श्री चंदन कुमार सहित मास्टर ट्रेनर के रूप में श्री ओज कुमार सिंह, श्री आशुतोष, श्री चंद्र मिश्रा, श्री अमरनाथ झा, श्री मोहम्मद मुस्ताक, श्री प्रवीण कुमार, श्री मोहम्मद हसनैन, श्री विनीत मिश्रा, श्री हिमांशु शेखर ठाकुर, श्री आलोक कुमार उपस्थित रहे।
जिला जन-सम्पर्क कार्यालय,
भागलपुर
#CMSamrat
#samratchoudhary
#election