समाहरणालय, भागलपुर
(जिला जन-सम्पर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति
*दुर्गा पूजा को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित*
*विसर्जन के दौरान डीजे पर पूर्णतः रहेगा प्रतिबंध, सभी जुलूस के लिए लाइसेंस अनिवार्य*
भागलपुर, 07 अक्टूबर 2026।
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज समीक्षा भवन, भागलपुर में जिला पदाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे की अध्यक्षता तथा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव की उपस्थिति में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पूजा महासमिति, सेंट्रल मोहर्रम कमेटी, कालीबाड़ी पूजा समिति सहित विभिन्न पूजा समितियों एवं शांति समिति के सदस्यों ने दुर्गा पूजा के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं से संबंधित सुझाव एवं समस्याएं रखीं। इनमें सड़कों की सफाई एवं मरम्मती, विसर्जन घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था, गांगटा पोखर की सफाई, सुचारू यातायात व्यवस्था, असामाजिक तत्वों पर निगरानी, पूजा पंडालों में पर्याप्त महिला पुलिस बल की व्यवस्था तथा विसर्जन घाटों पर बैरिकेडिंग सहित अन्य बिंदु शामिल रहे।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था, पवित्रता एवं शक्ति की उपासना का पर्व है। उन्होंने कहा कि शांति समिति के सदस्यों द्वारा उठाए गए सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सभी के सहयोग से दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। नगर निगम को पूजा स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में ब्लीचिंग एवं चूना का छिड़काव तथा कचरे का समय पर, यथासंभव रात्रि में, उठाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने पूजा समितियों से अपील की कि पंडालों के आसपास एवं सड़कों के दोनों ओर इस प्रकार खोमचा या ठेला नहीं लगवाया जाए जिससे फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस एवं प्रशासनिक वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो। चिमकी लाइट को भी कम से कम 16 फीट की ऊंचाई पर लगाने का आग्रह किया गया, ताकि यातायात सुचारू रहे।
बड़े पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा पंडाल निर्माण से पूर्व उचित कार्ययोजना एवं मैप तैयार करने का निर्देश दिया गया। पूजा समितियों से अपने स्वयंसेवकों को पहचान पत्र/बैज के साथ रखने तथा रात्रि में कम से कम दो-तीन स्वयंसेवकों की पंडाल में उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद क