*‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नगर निगम, भागलपुर द्वारा सैनडिस्क कंपाउंड में विशाल रंगोली ‘सेवा के रंग’ का निर्माण हुआ*
*भागलपुर 07 अक्टूबर 2026:-* सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नगर निगम, भागलपुर द्वारा सैनडिस्क कंपाउंड में विशाल रंगोली ‘सेवा के रंग’ का निर्माण किया गया। अभियान की निर्धारित थीम ‘सेवा मेरा योगदान—सेवा के रंग, आभार एवं कम्पोस्टिंग’ को केंद्र में रखते हुए आयोजित इस रचनात्मक गतिविधि के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
विशाल रंगोली ने सैनडिस्क कंपाउंड में आने वाले लोगों एवं शहरवासियों का ध्यान आकर्षित किया तथा अभियान के उद्देश्यों को रचनात्मक माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। रंगोली के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है तथा ‘सेवा’ केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि सामूहिक सहभागिता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना है।
कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम की कार्य योजना के अनुरूप किया गया। इसका उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, कम्पोस्टिंग तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक करना और ‘सेवा’ की भावना को जनभागीदारी से जोड़ना है। इस पहल के माध्यम से नागरिकों को अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश भी दिया गया।
जिला जन-सम्पर्क कार्यालय,
भागलपुर