राजपुर: कार्रवाई के बाद भी पटवारी संघ की हड़ताल लगातार जारी, जिलाध्यक्ष का क्या कहना है सुनिए
प्रशासन की लगातार कार्रवाई के बावजूद पटवारी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। पटवारी संघ का कहना है कि सरकार जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उनका यह भी कहना है कि हड़ताल के दौरान की गई निलंबन और अन्य प्रशासनिक कार्रवाइयों को सरकार वापस ले। मांगें पूरी होने और कार्रवाई वापस लिए जाने के बाद ही पटवारी काम पर लौटेंगे।