गुमला: चार दिन के नवजात की मौत, अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल; 5 डॉक्टरों के तबादले के बाद भी नहीं मिली नई पदस्थापना
Gumla, Gumla | Sep 9, 2026 सदर अस्पताल गुमला की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। चार दिन पहले जन्मे एक नवजात की मंगलवार की शाम मौत के बाद अस्पताल में इलाज की व्यवस्था और रात के समय बच्चों के डॉक्टरों की उपलब्धता को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। अस्पताल परिसर में लगा बोर्ड भी रात में बच्चों के डॉक्टर के उपलब्ध नहीं रहने की स्थिति को स्पष्ट करता है।