बसुवा डिपाटोली निवासी 34 वर्षीय बुधेश्वर उरांव शुक्रवार को अपने काम कर घर लौटने के क्रम में काशी टोली के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वे सड़क किनारे गड्ढे में गिर गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया।