जवाहर नवोदय विद्यालय मसरिया घाघरा गुमला के 20 विद्यार्थियों (17 लड़के एवं 3 लड़कियाँ) ने नए जोड़े गए हेल्थ विषय के सिलेबस के अंतर्गत सदर अस्पताल का शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी व्यावहारिक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से सदर अस्पताल गुमला का दौरा कराया गया। यह भ्रमण पैथोलॉजी शिक्षक अवधेश कुमार के नेतृत्व में हुआ।