*पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमवीर सिंह ने किया एसपी कार्यालय का निरीक्षण, साफ-सफाई को लेकर दिए निर्देश*
जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 09 अक्टूबर 2026
*बस्ती।* जनपद बस्ती के पुलिस अधीक्षक *ओमवीर सिंह* द्वारा और अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती की मौजूदगी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त शाखाओं एवं परिसर का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमवीर सिंह द्वारा *अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकांत, क्षेत्राधिकारी रुधौली अनिल कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी लाइन श्री कुलदीप सिंह यादव* की मौजूदगी में एसपी कार्यालय की सभी शाखाओं का भ्रमण कर बारीकी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई एवं मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने कार्यालय परिसर व सभी शाखाओं में साफ-सफाई बनाए रखने और अभिलेखों को व्यवस्थित व अद्यतन रखने हेतु संबंधित शाखा प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
इस दौरान *पी०आर०ओ० पुलिस अधीक्षक बस्ती, प्रतिसार निरीक्षक बस्ती, संबंधित शाखा प्रभारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी/ कर्मचारीगण* उपस्थित रहे।
Basti, Basti | Oct 9, 2026