*ठेकेदार कल्याण समिति ने स्व. रामधनी ठेकेदार को दी विनम्र श्रद्धांजलि, शत-शत नमन*
*बस्ती।* जनपद के वरिष्ठ ठेकेदार रामधनी जी के असामयिक निधन पर ठेकेदार कल्याण समिति द्वारा शोक सभा का आयोजन कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शोक सभा चौधरी चरण सिंह स्थित प्रतिमा स्थल पर आयोजित हुई। इस दौरान समिति के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।
*शोक सभा में मुख्य रूप से ये लोग मौजूद रहे -*
शिवानंद शुक्ल, राजेश पाल, दुर्गेश कुमार मिश्र, अरुण कुमार पाण्डेय, भोलेंद्र सिंह, राजू गौड़, धर्मराज चौधरी, रतन प्रकाश सिंह, राजेंद्र यादव, प्रदीप कुमार सिंह, महेंद्र दुबे, वृंद गोपाल पाण्डेय, आलोक शुक्ल, राकेश पाण्डेय, अंतस शुक्ल, अतुल पाण्डेय, वीरेंद्र तिवारी, अश्वनी श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिंह, प्रभात मिश्र, संदीप कुमार पाण्डेय, परशुराम यादव, अर्जुन शुक्ल, राधेश्याम चौधरी सहित अन्य सदस्य।
ठेकेदार रामधनी जी सिर्फ एक ठेकेदार नहीं, बल्कि एक बड़े दिल वाले इंसान थे। उन्होंने हमेशा छोटे-बड़े सभी ठेकेदारों को साथ लेकर चलने का काम किया। उनके व्यवहार में सादगी और जुबान में अपनापन था, जो उन्हें सबसे अलग बनाता था। समिति के लिए उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता, लेकिन उनके बताए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे हम सभी शोक संतप्त परिवार के साथ इस दुःख की घड़ी में खड़े हैं। ठेकेदार कल्याण समिति परिवार उनकी यादों को हमेशा संजो कर रखेगा।
शत-शत नमन, विनम्र श्रद्धांजलि। ओम शांति।
Basti, Basti | Oct 9, 2026