आज दिनांक 04.11.2026 को श्री इंद्रवीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कायाकल्प योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
उक्त बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी VB G RAM G वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे। वहीं, श्री अनित कुमार, निदेशक, NEP, डी0आर0डी0ए0, सुपौल, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान, सुपौल, अपर जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सुपौल, डॉ. चंदन कुमार, सदर अस्पताल, सुपौल एवं जिला कल्याण पदाधिकारी (बी0सी0/ई0बी0सी0), सुपौल बैठक में भौतिक रूप से उपस्थित थे।
बैठक में जिले के सभी प्रखंडों की ग्राम पंचायतों में कायाकल्प योजना के अंतर्गत शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त द्वारा सभी संबंधित विभागों की स्वीकृत योजनाओं पर नियमानुसार अविलंब कार्य प्रारंभ कराने का निदेश दिया गया। साथ ही, जिन योजनाओं का कार्य प्रगति पर है, उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने का निदेश दिया गया।
शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिन योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, उनके जियो-टैग युक्त फोटोग्राफ एवं योजना संख्या/कोड संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा) को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया, ताकि उक्त योजनाओं को पोर्टल पर अपलोड किया जा सके एवं पोर्टल पर योजनाओं की पूर्णता की स्थिति अद्यतन रूप से प्रदर्शित हो सके।
उप विकास आयुक्त द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को तत्परता के साथ में योजनाओं का क्रियान्वयन करने तथा प्रगति की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Rural Development Department, Government of Bihar
#samratchoudhary
#CMSamrat
5 views | Supaul, Bihar | Nov 4, 2026