भंडरा: बिटपी में शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा, पूर्व छात्रों का भी हुआ मिलन
भंडरा प्रखंड के पीएम श्री प्लस टू बिटपी में शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। नृत्य, संगीत और शिक्षाप्रद नाटक की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का खूब मनोरंजन किया।