📊 जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) की तैयारियाँ तेज; जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ!
✅ जिला पदाधिकारी-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में ग्राम प्लेक्स, जहानाबाद में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला प्रारंभ हुई।
📱 पहली बार डिजिटल जनगणना— मोबाइल ऐप एवं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आंकड़ों का संकलन होगा। नागरिक घर बैठे स्वयं भी अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
📅 जनगणना की निर्धारित अवधि— 🔹 10–24 जनवरी, 2027: नागरिकों के लिए स्व-गणना की सुविधा। 🔹 25 जनवरी–28 फरवरी, 2027: प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनसंख्या गणना।
📌 जिला पदाधिकारी के निर्देश— सभी चार्ज एवं अपर चार्ज अधिकारी प्रशिक्षण गंभीरतापूर्वक प्राप्त करें तथा जनगणना में शत-प्रतिशत शुद्धता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करें।
🔹 प्रशिक्षण के प्रमुख विषय— जनगणना के 40 प्रश्न, संवेदनशील जानकारियों का निष्पक्ष संकलन, CMMS पोर्टल, मोबाइल ऐप, गणना ब्लॉक का गठन एवं संक्षिप्त मकान सूची।
👩🏫 राज्य स्तरीय मास्टर प्रशिक्षक सुश्री श्रुति शैलेश एवं सुश्री अनु राय द्वारा अधिकारियों को तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
🤝 जिला प्रशासन, जहानाबाद की अपील— सभी नागरिक सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर जनगणना 2027 को सफल बनाने में सहयोग करें।
#विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
#जिलाप्रशासन_जहानाबाद
#जनगणना2027 #डिजिटलजनगणना #Census2027