⚖️ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत पीड़ितों की समस्याओं की जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा; त्वरित निष्पादन के निर्देश!
✅ जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में ऑल इंडिया दलित अधिकार मंच के सदस्यों एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
🔹 पीड़ितों की समस्याओं पर सुनवाई— शिष्टमंडल ने अधिनियम के तहत मिलने वाले लाभों से वंचित लोगों की समस्याएँ रखीं। साथ ही 05 पीड़ितों ने अपनी समस्याओं से जिला पदाधिकारी को सीधे अवगत कराया।
📌 जिला पदाधिकारी के निर्देश— संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर पीड़ितों की समस्याओं का त्वरित, संवेदनशील एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करें।
🔹 पात्र पीड़ितों को समय पर लाभ— अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार सहायता एवं लाभ उपलब्ध कराने तथा लंबित मामलों में अनावश्यक विलंब नहीं करने के निर्देश दिए गए।
🤝 बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, जिला कल्याण पदाधिकारी, विशेष लोक अभियोजक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
⚖️ जिला प्रशासन, जहानाबाद पीड़ितों को समयबद्ध सहायता एवं न्यायसंगत समाधान उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है।
#विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
#जिलाप्रशासन_जहानाबाद
#सामाजिकन्याय #जनकल्याण #त्वरितनिष्पादन
2 views | Jehanabad, Bihar | Nov 2, 2026