🏥 सदर अस्पताल में चिकित्सकों की अनुपस्थिति पर जिला पदाधिकारी सख्त; आपातकालीन सेवाओं में लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई!
✅ जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने सदर अस्पताल के चिकित्सकों के साथ बैठक कर उनकी उपस्थिति, आपातकालीन सेवाओं एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की।
🔹 चिकित्सकों की अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी— विशेषकर आपातकालीन सेवाओं में डॉक्टरों के उपलब्ध नहीं रहने संबंधी लगातार प्रकाशित खबरों को गंभीर बताते हुए आमजन को हो रही परेशानी पर चिंता व्यक्त की।
⚠️ चिकित्सकों को कड़ी चेतावनी— निर्धारित ड्यूटी से अनुपस्थिति एवं मरीजों के उपचार में लापरवाही किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं होगी। सभी चिकित्सक समय पर उपस्थित रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन सुनिश्चित करें।
🙏 चिकित्सकों से संवेदनशील अपील— चिकित्सा मानव सेवा एवं लोककल्याण से जुड़ा महत्वपूर्ण दायित्व है। चिकित्सक उच्च शिक्षित एवं योग्य हैं तथा आमजन उन पर विश्वास करते हैं। अतः पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता एवं सेवाभाव से मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराएँ।
📌 सिविल सर्जन को सख्त निर्देश— सदर अस्पताल सहित सभी स्तरों पर चिकित्सकों की नियमित निगरानी एवं आपातकालीन सेवाओं में रोस्टर के अनुसार अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करें।
⚖️ अनुपस्थिति पर तत्काल कार्रवाई— संबंधित चिकित्सक से स्पष्टीकरण प्राप्त कर प्रपत्र ‘क’ गठित करने की अनुशंसा करें। निगरानी एवं कार्रवाई में लापरवाही पर सिविल सर्जन के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई होगी।
🏥 जिला प्रशासन की प्राथमिकता— चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति एवं जवाबदेही सुनिश्चित कर प्रत्येक जिलेवासी को समय पर बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना।
#विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
#सदरअस्पताल_जहानाबाद
#बेहतरस्वास्थ्यसेवाएं #स्वास्थ्यसेवा_जनसेवा
#जिलाप्रशासन_जहानाबाद
3 views | Jehanabad, Bihar | Nov 2, 2026