राघोपुर: दीपावली-छठ पर सिमराही बाजार में सुरक्षा कड़ी, चार चौराहों पर पुलिस तैनात
सिमराही बाजार में दीपावली और छठ पर्व को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए चार प्रमुख स्थानों पर पुलिस और सशस्त्र बल तैनात किए गए हैं। दो पालियों में 6 बजे से रात 10 बजे तक सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। प्रशासन का मुख्य फोकस भीड़ नियंत्रण और सुगम यातायात पर है।