चांडिल: चौका थाना में नए थाना प्रभारी ने संभाला पदभार
चौका थाने के नए प्रभारी के रूप में संजीव कुमार सिंह ने रविवार को पदभार ग्रहण किया। इससे पहले खरसावां में पदस्थापित थे।पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और शांति-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी।स्थानीय लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा।