Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Aap
dprojehanabad
आज दिनांक 4 नवंबर को जहानाबाद जिले से संबंधित प्रमुख ख़बरों का संकलन
1 views |
Jehanabad, Bihar
| Nov 4, 2026
MORE NEWS
आज दिनांक 5 नवंबर को जहानाबाद जिले से संबंधित प्रमुख ख़बरों का संकलन
Jehanabad, Bihar | Nov 5, 2026
🪔 गंगा दिवस पर यमुना-दरधा संगम घाट पर गंगा उत्सव–2026 का भव्य आयोजन; स्वच्छता, संस्कृति एवं नदी संरक्षण का दिया संदेश जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला गंगा समिति, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के निर्देशानुसार नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत यमुना-दरधा संगम घाट पर गंगा उत्सव–2026 का भव्य आयोजन किया गया। 🔹 सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ: एन.बी. किड्स, शाहिदा फातिमा एवं अर्पिता परमार द्वारा गंगा से संबंधित मनमोहक प्रस्तुतियाँ तथा मंथन कला परिषद, खगौल, पटना द्वारा गंगा अवतरण पर नृत्य-नाटिका एवं स्वच्छता जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। 🔹 जिला पदाधिकारी का संदेश: गंगा उत्सव की सराहना करते हुए आमजनों से नदियों एवं जलस्रोतों को स्वच्छ, सुंदर एवं प्रदूषण मुक्त रखने में सक्रिय जनभागीदारी की अपील की। 🔹 छठ महापर्व की तैयारियाँ: नगर परिषद को संगम घाट पर साफ-सफाई, आकर्षक सजावट, प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश। जिला पदाधिकारी ने घाट पर छठ व्रतियों से संबंधित आकर्षक पेंटिंग की भी सराहना की। 🔹 भास्कर महोत्सव की सौगात: आगामी भास्कर महोत्सव के अवसर पर जहानाबाद के संगम घाट, काको एवं मखदुमपुर में पुनः भव्य गंगा आरती के आयोजन की जानकारी दी गई। 🌿 संदेश— स्वच्छ नदियाँ, सुरक्षित पर्यावरण और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत; नदी संरक्षण में जन-जन की भागीदारी! #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद #जिलाप्रशासन_जहानाबाद #गंगा_उत्सव_2026 #नमामि_गंगे #गंगा_दिवस
Jehanabad, Bihar | Nov 4, 2026
🏞️ बराबर महोत्सव–2026 एवं पर्यटन विकास को लेकर जिला पदाधिकारी की महत्वपूर्ण बैठक; पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर जोर माननीय मुख्यमंत्री, बिहार की पर्यटन विकास की परिकल्पना के अनुरूप जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में बराबर महोत्सव–2026 के सफल आयोजन एवं पर्यटन विकास को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। 🔹 पर्यटन सुविधाओं का विस्तार: सड़क चौड़ीकरण, इंटरप्रिटेशन सेंटर का निर्माण, भगवान बुद्ध की प्रतिमा की स्थापना एवं दिशासूचक साइनेज लगाने पर चर्चा। 🔹 पर्यटन को बढ़ावा: शटल बस सेवा, विकास समिति का गठन एवं बराबर को बौद्ध पर्यटन सर्किट से जोड़ने पर विचार-विमर्श। 🔹 व्यापक प्रचार-प्रसार: रेलवे स्टेशन एवं टोल प्लाजा पर एलसीडी के माध्यम से बराबर के पर्यटन स्थलों का प्रचार तथा होम स्टे पॉलिसी को प्रोत्साहन। 🔹 जिला पदाधिकारी का निर्देश: पर्यटन संगठनों के साथ समन्वय स्थापित कर बराबर महोत्सव के सफल आयोजन एवं पर्यटन सुविधाओं के विकास हेतु आवश्यक पहल सुनिश्चित करें। 🌿 लक्ष्य— बराबर को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाना तथा स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ाना। #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद #जिलाप्रशासन_जहानाबाद #बराबर_महोत्सव_2026 #बराबर_पर्यटन #Jehanabad
Jehanabad, Bihar | Nov 4, 2026
🏞️ बराबर में इंटरप्रिटेशन सेंटर के निर्माण हेतु जिला पदाधिकारी ने किया स्थल निरीक्षण जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया द्वारा बराबर की ऐतिहासिक गुफाओं के समीप प्रस्तावित इंटरप्रिटेशन सेंटर के निर्माण हेतु विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया। 🔹 स्थल चयन: अंचल अधिकारी, मखदुमपुर, वन क्षेत्र पदाधिकारी एवं ASI के प्रतिनिधियों को आपसी समन्वय से संयुक्त स्थलीय जाँच एवं भूमि की नापी सुनिश्चित करने का निर्देश। 🔹 बराबर महोत्सव–2026: महोत्सव के सफल आयोजन हेतु सांस्कृतिक एवं पर्यटन संबंधी कार्यक्रमों के सुझाव उपलब्ध कराने तथा प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश। 🔹 पर्यटन विकास: प्रस्तावित इंटरप्रिटेशन सेंटर से पर्यटकों को बराबर की ऐतिहासिक विरासत एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी मिलेगी तथा पर्यटन सुविधाओं का विस्तार होगा। 🌿 लक्ष्य— बराबर की ऐतिहासिक पहचान को सशक्त बनाना एवं पर्यटन को नई गति देना। #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद #जिलाप्रशासन_जहानाबाद #बराबर_महोत्सव_2026 #बराबर_पर्यटन #Jehanabad
Jehanabad, Bihar | Nov 4, 2026
🪔 गंगा दिवस पर गंगा आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य छटा जहानाबाद के यमुना-दरधा संगम घाट पर गंगा उत्सव–2026 में भव्य गंगा आरती एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नदियों की स्वच्छता, संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश दिया गया। 🌿 #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद #जिलाप्रशासन_जहानाबाद
Jehanabad, Bihar | Nov 4, 2026
🚡 बराबर रोपवे परियोजना का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण; दिसंबर 2026 तक निर्माण कार्य पूर्ण होने की संभावना जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया द्वारा बराबर में निर्माणाधीन रोपवे परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। 🔹 निर्माण कार्यों में तेजी: संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकारी एजेंसी को कार्यों में निरंतरता बनाए रखते हुए निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने का निर्देश। 🔹 लोड टेस्टिंग पूर्ण: बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अनुसार रोपवे की लोड टेस्टिंग की जा चुकी है। सुरक्षा मानकों की जाँच के उपरांत एमेनिटीज बिल्डिंग एवं रोपवे के शेष कार्य दिसंबर 2026 तक पूर्ण होने की संभावना है। 🔹 गुणवत्ता एवं सुरक्षा पर जोर: जिला पदाधिकारी ने निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। 🌿 रोपवे परियोजना के पूर्ण होने से श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का आवागमन सुगम होगा तथा बराबर में पर्यटन विकास को नई गति मिलेगी। #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद #जिलाप्रशासन_जहानाबाद #बराबर_पर्यटन #BarabarRopeway #Jehanabad
Jehanabad, Bihar | Nov 4, 2026
शाहपुर पंचायत के सहयोग शिविर में पहुंचीं जिला पदाधिकारी; जीविका दीदियों को ₹2.07 करोड़ का बैंक ऋण! ✅ ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ निश्चय के तहत घोसी प्रखंड की शाहपुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने निरीक्षण किया। 🔹 जीविका के 69 स्वयं सहायता समूहों को ₹2 करोड़ 7 लाख के बैंक ऋण का सांकेतिक चेक प्रदान कर आर्थिक आत्मनिर्भरता हेतु प्रोत्साहित किया। 🔹 ठाकुरस्थान निवासी श्री सूरज कुमार को मनरेगा जॉब कार्ड तथा गांधार मठ निवासी स्वर्गीय भागीरथ यादव का मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधित लाभुक को उपलब्ध कराया गया। 🔹 जिला पदाधिकारी ने आमजनों की समस्याओं को सुनकर प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश दिए। #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद #जिलाप्रशासन_जहानाबाद
Jehanabad, Bihar | Nov 4, 2026
विकसित भारत युवा संसद में गूंजे युवाओं के विचार; 500 से अधिक युवाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता! 🇮🇳 ✅ मेरा युवा भारत, जहानाबाद के तत्वावधान में एस.एस. कॉलेज में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन, मुख्य विषय ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ रहा। 🔹 मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्री प्रमोद चंद्रवंशी ने युवाओं को संबोधित कर विकसित भारत @2047 के संकल्प एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। 🔹 18 से 25 वर्ष के प्रतिभागियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय परंपराओं से जुड़े विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। 🏆 प्रतियोगिता के विजेता: 🥇 प्रथम – अमर आर्यन 🥈 द्वितीय – शरजील अहमद काकवी 🥉 तृतीय – कृष्ण गोपाल शर्मा ✅ तीनों विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद #जिलाप्रशासन_जहानाबाद #Jehanabad
Jehanabad, Bihar | Nov 4, 2026