🪔 गंगा दिवस पर यमुना-दरधा संगम घाट पर गंगा उत्सव–2026 का भव्य आयोजन; स्वच्छता, संस्कृति एवं नदी संरक्षण का दिया संदेश
जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला गंगा समिति, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के निर्देशानुसार नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत यमुना-दरधा संगम घाट पर गंगा उत्सव–2026 का भव्य आयोजन किया गया।
🔹 सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ: एन.बी. किड्स, शाहिदा फातिमा एवं अर्पिता परमार द्वारा गंगा से संबंधित मनमोहक प्रस्तुतियाँ तथा मंथन कला परिषद, खगौल, पटना द्वारा गंगा अवतरण पर नृत्य-नाटिका एवं स्वच्छता जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।
🔹 जिला पदाधिकारी का संदेश: गंगा उत्सव की सराहना करते हुए आमजनों से नदियों एवं जलस्रोतों को स्वच्छ, सुंदर एवं प्रदूषण मुक्त रखने में सक्रिय जनभागीदारी की अपील की।
🔹 छठ महापर्व की तैयारियाँ: नगर परिषद को संगम घाट पर साफ-सफाई, आकर्षक सजावट, प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश। जिला पदाधिकारी ने घाट पर छठ व्रतियों से संबंधित आकर्षक पेंटिंग की भी सराहना की।
🔹 भास्कर महोत्सव की सौगात: आगामी भास्कर महोत्सव के अवसर पर जहानाबाद के संगम घाट, काको एवं मखदुमपुर में पुनः भव्य गंगा आरती के आयोजन की जानकारी दी गई।
🌿 संदेश— स्वच्छ नदियाँ, सुरक्षित पर्यावरण और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत; नदी संरक्षण में जन-जन की भागीदारी!
#विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद #जिलाप्रशासन_जहानाबाद #गंगा_उत्सव_2026 #नमामि_गंगे #गंगा_दिवस
Jehanabad, Bihar | Nov 4, 2026