हमीरपुर: रीवन गांव में घर में घुसकर दबंगों ने महिला के साथ की मारपीट, महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर दर्ज कराया मुकदमा
ग्राम रीवन निवासी भूरी पत्नी आतम ने पुलिस में दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह अपने घर में काम कर रही थी। तभी गांव के विशाल पुत्र पुच्छा, विशाल की मां और विशाल की पत्नी घर में आकर गाली गलौज करने लगे। उसने जब गाली गलौज करने से मना किया तो उक्त लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।