हमीरपुर: मुख्यालय के कांशीराम कालोनी में भीषण जलभराव के बाद लगा स्वास्थ्य कैंप
मुख्यालय में मूसलाधार बारिश के बाद कांशीराम कॉलोनी में हुए भीषण जलभराव और कॉलोनी के बाशिंदों के कल के प्रदर्शन के बाद प्रशासन की नींद टूटी। हालांकि साफ-सफाई की स्थिति ज्यों की त्यों हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कॉलोनी में कैंप लगाया तो बड़ी संख्या में वायरल बुखार, उल्टी-दस्त और स्किन के रोगियों की भीड़ लग गई। जिन्हें दवाएं दी गई हैं।