हमीरपुर: बिवांर कस्बे में एक मकान पर गिरी आकाशीय बिजली, विद्युत उपकरण फूंके
बिवांर कस्बा निवासी अमित भदौरिया के आवासीय घर में आकाशीय बिजली गिर गई जिसमें उसके घर की सबसे ऊपर की छत की ग्रिल टूटकर नीचे आ गिरी।गृहस्वामी ने बताया कि बीते दोपहर बाद जमकर बारिश हुई ,उसी दौरान तेज गर्जना के साथ बिजली चमकी और घर के ऊपरी मंजिल में गिर गई।बताया कि छत की ग्रिल के अलावा फ्रिज ,स्टेबलाइजर ,टीबी ,पंखे आदि बिजली के उपकरण भी फुंक गए।