हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में लाखों की नगदी जेवर लेकर युवक घर से हुआ फरार
कस्बे में पेट्रोल पंप के पीछे नई बस्ती में रहने वाले संजय कुमार व उसकी पत्नी सीमा ने बताया कि वह चाट का ठेला लगाकर जीवन यापन करते हैं। शनिवार को रिश्तेदारी में एक गमी हो गई थी। उसमें शामिल होने वह अपनी बहन बहनोई के साथ चले गए थे। घर में पुत्र रितेश 22 वर्ष था। रविवार को सुबह करीब 10 बजे जब वह वापस आए तो मकान का दरवाजा खुला पड़ा था और पुत्र रितेश गायब था।