हमीरपुर: रविवार को एक बार फिर दौड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस
अन्य यात्री ट्रेनों का संचालन बंद होने से लोग परेशान
दोहरीकरण कार्य के चलते पिछले एक सप्ताह से दिन में गुजरने वाली गाड़ियों को बंद करने के बाद रविवार को दोपहर में कानपुर से चित्रकूट धाम कर्वी तक इंटरसिटी एक्सप्रेस को दौड़ाया गया। इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली। फिलहाल दोनों पैसेंजर ट्रेनों को अभी 22 जुलाई तक स्थगित रखा गया है।