हमीरपुर: मुख्यालय के पुलिस लाइन सभागार में नए कानूनों के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया
1 जुलाई 2024 को भारत में लागू हुए नए कानूनों के बारे में जानकारी प्रदान करने और पुलिस अधिकारियों को अपडेट करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन सभागार जनपद में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जनपद के समस्त थानों से चिन्हित उन विवेचकों/अधिकारियों को प्रशिक्षित करना है।